Loading date... | Loading Hijri date... | Loading time...

التين

हिन्दी Translation with Arabic Quran Text

हिन्दी العربية
1 क़सम है अंजीर की! तथा ज़ैतून की! وَٱلتِّينِ وَٱلزَّيْتُونِ. ﴿1﴾
2 एवं "तूरे सीनीन" की क़सम! وَطُورِ سِينِينَ. ﴿2﴾
3 और इस शान्ति वाले नगर की क़सम! وَهَٰذَا ٱلْبَلَدِ ٱلْأَمِينِ. ﴿3﴾
4 निःसंदेह हमने इनसान को सबसे अच्छी संरचना में पैदा किया है। لَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَٰنَ فِىٓ أَحْسَنِ تَقْوِيمٍۢ. ﴿4﴾
5 फिर हमने उसे सबसे नीची हालत की ओर लौटा दिया। ثُمَّ رَدَدْنَٰهُ أَسْفَلَ سَٰفِلِينَ. ﴿5﴾
6 परंतु जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है। إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ فَلَهُمْ أَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍۢ. ﴿6﴾
7 फिर (ऐ मनुष्य) तुझे कौन-सी चीज़ बदले (के दिन) को झुठलाने पर आमादा करती है? فَمَا يُكَذِّبُكَ بَعْدُ بِٱلدِّينِ. ﴿7﴾
8 क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं है? أَلَيْسَ ٱللَّهُ بِأَحْكَمِ ٱلْحَٰكِمِينَ. ﴿8﴾